नई दिल्ली | Delhi Mayor Election: दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से परचम लहरा दिया है। ’आप’ की डॉ शैली ओबेरॉय दूसरी बार नगर निगम की मेयर बन गई हैं।
MCD में ’आप’ ही ’आप’: शैली ओबेरॉय दूसरी बार बनीं दिल्ली की मेयर, आले मोहम्मद इकबाल भी जीते निर्विरोध
- चुनाव से ठीक पहले भाजपा की मेयर पद उम्मीदवार शिखा राय के नामांकन वापस लेने के बाद डॉ शैली ओबेरॉय को सर्वसम्मति से एमसीडी का मेयर चुना गया है। - दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने शैली ओबेरॉय को मेयर बनने पर बधाई दी है। - इसी के साथ आले मोहम्मद इकबाल भी निर्विरोध जीतकर डिप्टी मेयर बन गए हैं।
HIGHLIGHTS
- - चुनाव से ठीक पहले भाजपा की मेयर पद उम्मीदवार शिखा राय के नामांकन वापस लेने के बाद डॉ शैली ओबेरॉय को सर्वसम्मति से एमसीडी का मेयर चुना गया है।- दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने शैली ओबेरॉय को मेयर बनने पर बधाई दी है।- इसी के साथ आले मोहम्मद इकबाल भी निर्विरोध जीतकर डिप्टी मेयर बन गए हैं।
संबंधित खबरें
चुनाव से ठीक पहले भाजपा की मेयर पद उम्मीदवार शिखा राय के नामांकन वापस लेने के बाद डॉ शैली ओबेरॉय को सर्वसम्मति से एमसीडी का मेयर चुना गया है।
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने शैली ओबेरॉय को मेयर बनने पर बधाई दी है।
इसी के साथ आले मोहम्मद इकबाल भी निर्विरोध जीतकर डिप्टी मेयर बन गए हैं।
बन गया रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
शैली ऑबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल ने लगातार दूसरी बार दिल्ली मेयर बनने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले 2007-09 के कार्यकाल के दौरान आरती मेहरा और दिव्य जायसवाल के नाम ये रिकॉर्ड कायम था।
पहले से ही ’आप’ के पक्ष में था पूरा गणित
बता दें कि दिल्ली नगर निगम मेयर चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 274 है। जिनमें 250 निर्वाचित पार्षद, लोकसभा के 7 सांसद और राज्यसभा के 3 सांसद के अलावा दिल्ली सरकार द्वारा नामित 14 विधायक भी शामिल हैं।
ऐसे में 274 में से 148 वोट पर तो आप का ही कब्जा था जबकि, भाजपा के पास 115 वोट ही थे। इसके अलावा 9 पार्षद कांग्रेस के हैं और 3 पार्षद निर्दलीय हैं।
समीकरण को अपने पक्ष में नहीं पाते हुए चुनावों से ठीक पहले भाजपा की मेयर उम्मीदवार शिखा राय और डिप्टी मेयर सोनी पांडेय ने अपना नामांकन वापस ले लिया जिसके बाद आप के ही दोनों उम्मीदवार निर्विरोध विजयी घोषित हो गए।
Congratulations Shelly and Aley on again becoming Mayor and Dy Mayor, this time unopposed. Best wishes to both. People have huge expectations from us. Work hard to meet their expectations
सीएम केजरीवाल ने दी बधाई
दिल्ली के शासन पर हुकूमत करने वाली आम आदमी पार्टी ने अब नगर निगम के दो पदों पर मेयर और डिप्टी मेयर पद पर कब्जा जमा लिया है।
सीएम केजरीवाल ने अपने दोनों उम्मीदवारों की जीत पर उन्हें बधाई दी है। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि, इस बार निर्विरोध मेयर और उप मेयर बनने पर शैली और एले को बधाई। दोनों को शुभकामनाएं। लोगों को हमसे काफी उम्मीदें हैं। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करें।
ताज़ा खबरें
सोशल मीडिया का 'डोपामिन' जाल: मेटा और यूट्यूब की एडिक्टिव डिजाइन से किशोरों में बढ़ रहा डिप्रेशन और एंग्जायटी का खतरा
संभल SP की शादी में पहुंचे सपा विधायक, भड़के अखिलेश यादव ने दी ये नसीहत; जानें क्या है पूरा विवाद
दुनिया का इकलौता देश जहां नहीं है एक भी ट्रैफिक लाइट, भारतीयों के लिए है वीजा फ्री; जानें भूटान का अनोखा रोड कल्चर
राजस्थान की स्नेहा सिद्ध का कमाल: संजय दत्त और सलमान खान के साथ फिल्म '7 Dogs' से करेंगी हॉलीवुड डेब्यू